13वीं सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी सरायकेला-खरसावां की टीम

Saraikela: झारखंड राज्य कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान एवं धनबाद जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में 5 जून से 7 जून 2026...

Saraikela: झारखंड राज्य कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान एवं धनबाद जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में 5 जून से 7 जून 2026 तक धनबाद स्थित डॉ. जे.के. सिंह मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लर्निंग में 13वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों की महिला एवं पुरुष कबड्डी टीमें भाग लेंगी. सरायकेला-खरसावां जिला कबड्डी संघ की ओर से भी महिला एवं पुरुष वर्ग की टीम प्रतियोगिता में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेगी.

जानकारी देते हुए जिला कबड्डी संघ के सचिव शंभू सेन ने बताया कि टीम 4 जून को टाटानगर रेलवे स्टेशन से धनबाद के लिए रवाना होगी. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन पूर्व में सरायकेला स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया है. चयनित टीम के खिलाड़ी पिछले 15 दिनों से कोच बबलू महतो के नेतृत्व में सरायकेला कॉलेज मैदान में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं.

टीम विवरण  

पुरुष टीम : कप्तान – राजेश महतो, उप-कप्तान – सुमित कर्मकार. अन्य खिलाड़ी – विकास गोप, अजय सोरेन, मंगल सिंह, करण कालिंदी, राहुल प्रधान, सुनील हेम्ब्रम, दीपक महतो, आनंद कुमार, रोहित तांती, सूरज लोहार.

महिला टीम : कप्तान – प्रियंका कुमारी, उप-कप्तान – सोनी महतो. अन्य खिलाड़ी – रानी मुर्मू, कविता सोरेन, सुनीता हांसदा, पिंकी कुमारी, संगीता महतो, नेहा सिंह, ज्योति कुमारी, अंजली टुडू, रीना महतो, सोनाली लोहार.
कोच : बबलू महतो, मैनेजर : संतोष प्रधान

कोल्हान प्रभारी श्यामल दास सहित जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष बहादुर कुमार ने उम्मीद जताई है कि सरायकेला-खरसावां की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी. पिछले वर्ष टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी, इस बार पदक की उम्मीद है.

DC बढ़ाया हौसला 

जिला खेल पदाधिकारी ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देगा. टीम की रवानगी से पूर्व 4 जून को समाहरणालय परिसर में DC द्वारा खिलाड़ियों को किट प्रदान कर हौसला बढ़ाया जाएगा.

ALSO READ: बिरसानगर संडे मार्केट मैदान में सोलापुरी माता पूजा महोत्सव शुरू, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *