Ranchi: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक घर में हुई करीब 40 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पटना के सिद्धांत शर्मा, हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष, लोहरदगा के धनंजय कुमार वर्मा और एक महिला मित्र लाइबा याशमीन उर्फ निधि शामिल हैं. घटना 22 मई को हुई थी, जब एक घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी की गई थी.

चोरी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी
सिटी एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा. पुलिस ने उनके पास से लाखों रुपये नकद, सोने और प्लेटिनम के आभूषण, चार मोबाइल फोन, एक महिंद्रा XUV 500 वाहन तथा ज्वेलरी खरीद से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और चोरी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 10 लाख के इनामी नक्सली मृत्युंजय भुइयां उर्फ फरेश भुइयां पर 18 जून को होगा चार्जफ्रेम
