चाईबासा: पुण्यतिथि पर याद किए गए कृष्ण बल्लभ सहाय

Chaibasa: संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा...

Chaibasa: संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कांग्रेसियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें महान नेता बताया. मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि कृष्ण बल्लभ सहाय का संपूर्ण जीवन स्वतंत्रता संग्राम, लोकतांत्रिक मूल्यों और निःस्वार्थ जनसेवा के प्रति अडिग प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण रहा. उनका व्यक्तित्व, सशक्त नेतृत्व और सिद्धांतनिष्ठ राजनीति भारतीय लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर है, जो आज भी समाज और सार्वजनिक जीवन को नैतिक दिशा प्रदान करती है. उनका जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण रहा है. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, मोहन सिंह हेम्ब्रम, राजेन्द्र कच्छप, मो. इस्लाम, बिक्रम बिरुली, सुशील दास आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड का भाषाई महासंग्राम: 7 मंत्रियों की माथापच्ची, नहीं बनी सहमति, अब सीएम सोरेन के अंतिम क्लाइमेक्स पर टिकी निगाहें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *