Click Here
Click Here

धनबाद: बसमरिया फुटबॉल ग्राउंड गोलीकांड का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को हथियार के साथ दबोचा

धनबाद: कोयलांचल की धनसार पुलिस ने बसमरिया फुटबॉल ग्राउंड में हुई गोलीबारी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए चार मुख्य आरोपियों...

धनबाद: कोयलांचल की धनसार पुलिस ने बसमरिया फुटबॉल ग्राउंड में हुई गोलीबारी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल और एक खोखा भी बरामद किया है.
यह पूरी घटना चार मार्च को होली के त्योहार के दौरान धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बसमरिया फुटबॉल ग्राउंड में घटी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैदान में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी.देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी और इसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर दी.इस गोलीबारी में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी:

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था, जिसे देखते हुए एसएसपी प्रभात कुमार पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया. टीम ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गई. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर अनिल यादव, अभिषेक ठाकुर उर्फ मोंटी, कृष्णा कुमार उर्फ लल्ला शर्मा और आशीष शर्मा गिरफ्तार किया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *