Bokaro:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, बोकारो जिला द्वारा चास के मगध बैंकेट हॉल में एक सफल कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज ने की. वहीं बतौर मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. संजय सिंह उपस्थित रहे.

जनकल्याणकारी कार्यों का विवरण
कार्यशाला में वक्ताओं ने 12 वर्ष के विकासात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया और उन उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जिन्हें पार्टी ने जनता के विश्वास का परिणाम बताया. डॉ. संजय सिंह ने कहा कि पार्टी व सरकार ने देश को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का काम किया है. उन्होंने 12 वर्षों में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों में अयोध्या के भव्य राम मंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का समाप्ति, नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण), तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं का अंत और भारत के तीव्र आर्थिक उछाल की ओर बढ़ने को प्रमुख बताया.
महाअभियान की रूपरेखा घोषित
जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज ने 5 जून से 21 जून 2026 तक राज्यव्यापी चलाए जाने वाले “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” महाअभियान की रूपरेखा घोषित की. इसके तहत योजनाएं और कार्यक्रम इस प्रकार तय किए गए हैं 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान,14 जून जिला मीडिया संवाद कार्यक्रम, 16-17 जून विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, 17-20 जून मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, 18-19 जून प्राकृतिक खेती कार्यशाला,21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तरीय योग कार्यक्रम कार्यशाला में गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय ने भी भाग लिया और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लें.
आम जनों को केंद्र से जोड़ना लक्ष्य
पार्टी ने बताया कि महाअभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से सीधे जोड़ना तथा स्थानीय स्तर पर सहमति, संवाद और भागीदारी बढ़ाना है. भाजपा जिलाअधिकारियों का कहना है कि यह पहल सरकार के 12 सालों के काम-काज को समुदाय तक पहुंचाने का एक सक्रिय माध्यम होगी.
ये लोग शामिल रहें
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जयप्रकाश तापड़िया ने प्रस्तुत किया. कार्यशाला में जनता से जुड़े कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें अंबिका ख्वास, जयदेव राय, शशि भूषण ओझा, मुकुल, अर्चना सिंह शंकर रजक, संजय त्यागी, अर्चना सिंह, अनिल स्वर्णकार, गिरजा देवी, बिनोद गोराई, रामलाल सोरेन, मुकेश राय, विभीषण सिंह चौधरी, ईश्वर महतो, रविशंकर जायसवाल, जयनारायण मरांडी, बिनोद कुमार, ऋषभ राय, सुभाष प्रसाद सिंह, हरीश चंद्र सिंह, हरिपद गोप, बैधनाथ प्रसाद, कुलदीप महथा, राजेश घोषाल, जितेंद्र गोस्वामी, बबलू चौबे, चंद्रशेखर महथा, धर्मेन्द्र महथा, भानु सिंह चौधरी, बुद्धेश्वर घोषाल, राधा देवी, बबीता देवी, भाई प्रमोद सिंह, जीतू बाउरी, प्रमोद कुमार दास, ब्रज दुबे, दिनेश कुमार महतो, जगतपति सिंह, पन्नालाल कांदु, सुमेश कुशवाहा, दिनेश यादव, सुजीत चक्रवर्ती, रामचंद्र महतो आदि शामिल थे.
AlsoRead:गुमला: पुल निर्माण स्थल पर 4 लाख रंगदारी मांगने गया अपराधी गिरफ्तार
