JCECEB : B.Ed-M.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आंसर शीट जारी, 8 जून तक दर्ज कराएं आपत्ति

Ranchi: झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद जेसीइसीइबी) ने 31 मई को आयोजित हुई बीएड, एमएड. और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026...

Ranchi: झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद जेसीइसीइबी) ने 31 मई को आयोजित हुई बीएड, एमएड. और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इसके साथ ही, यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वे प्रमाण के साथ अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

चारों सेटों की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड

पर्षद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, परीक्षा के चारों सेटों के प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजियां वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के डाउनलोड कॉलम में अपलोड कर दी गई हैं. छात्र अपने सेट के अनुसार उत्तरों का मिलान कर सकते हैं.

Also Read: पाकुड़ : 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया चोर को गिरफ्तार, कीमती सामान बरामद

आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और अंतिम तिथि

अगर किसी परीक्षार्थी को प्रकाशित उत्तरों पर कोई संदेह या आपत्ति है, तो वे 8 जून की शाम 5:00 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को नियमों का पालन करना होगा:. अभ्यर्थी अपने प्रश्न पत्र के सेट, प्रश्न संख्या और उसके पुख्ता प्रमाण-साक्ष्य को स्कैन करके पर्षद के आधिकारिक ई-मेल controller.jceceb@gmail.com पर भेज सकते हैं. छात्र चाहें तो अपनी समेकित आपत्ति सूची और दस्तावेजों को सीधे पर्षद के कार्यालय में जाकर भी जमा कर सकते हैं। पर्षद ने स्पष्ट किया है कि 8 जून की तय समय-सीमा के बाद मिलने वाली किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. इसके लिए पर्षद की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *