News Wave Desk: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं पर आखिरकार मुहर लगा दी है. अभिनेता 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और अब अपने रिश्ते को नया नाम देने की तैयारी में हैं.

वैरायटी इंडिया से बातचीत में किया खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान अपनी शादी की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि वह और गौरी अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं और काफी समय से साथ रह रहे हैं. आमिर ने यह भी कहा कि गौरी के साथ उन्हें सुकून और अपनापन महसूस होता है.
बेहद प्राइवेट होगी शादी
रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर और गौरी अपनी शादी को बेहद निजी रखना चाहते हैं. कपल अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करेगा, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.
25 साल पुरानी है दोनों की पहचान
बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी. हालांकि समय के साथ दोनों का संपर्क टूट गया था, लेकिन कई साल बाद दोबारा मुलाकात होने पर उनकी दोस्ती फिर शुरू हुई. धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया और अब शादी तक पहुंच गया है. गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं और उनका एक बेटा भी है.
Read Also: झारखंड में वनीकरण कार्यों की होगी थर्ड पार्टी जांच, कैंपा ने जारी की निविदा
2025 में रिश्ते को किया था ऑफिशियल
आमिर खान ने मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी संग अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. उस दौरान उन्होंने कहा था कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि गौरी उनकी जिंदगी में आईं.
आमिर खान की तीसरी शादी
यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी. उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं. वहीं दूसरी पत्नी किरण राव से उनका एक बेटा आजाद राव खान है. वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान हाल ही में फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे.
