Koderma: धनबाद-गया रेलखंड के परसाबाद स्टेशन के समीप खड़ी कोसी सुपर एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है.

परसाबाद स्टेशन के पास हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18626 कोसी सुपर एक्सप्रेस हटिया से पूर्णिया कोर्ट जा रही थी. इसी बीच परसाबाद स्टेशन के समीप जैसे ही ट्रेन ने ब्रेक लिया, जनरल और स्लीपर कोच के निचले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा.
यात्रियों में मची अफरा-तफरी
धुआं उठता देख यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.
Also Read: मई में धनबाद रेल मंडल की रिकॉर्ड कमाई, कोडरमा में 5,534 बेटिकट यात्री पकड़े गए
रेलवे पुलिस ने संभाली स्थिति
रेलवे पुलिस और संबंधित कर्मियों की तत्परता से आग को बुझाया गया. इसके बाद स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन को रवाना किया गया.
कोई बड़ा हादसा नहीं
राहत की बात यह रही कि आग लगने की घटना में कोई बड़ी हताहत नहीं हुई. हालांकि धुआं उठने से यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा.
करीब 30 मिनट रुकी रही ट्रेन
बताया जाता है कि घटना के बाद कोसी सुपर एक्सप्रेस लगभग 30 मिनट तक उक्त स्थान पर खड़ी रही. आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.
