मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जामताड़ा भाजपा ने किया चौपाल, जनसंपर्क अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रमों की बनाई गई रूपरेखा

Report: Yogesh Kumar Jamtara: मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल अभियान को लेकर जामताड़ा जिले के भाजपाइयों ने गोराइनाला मंडल अंतर्गत...

Jamtara BJP
जामताड़ा भाजपा ने किया चौपाल

 Report: Yogesh Kumar

Jamtara: मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल अभियान को लेकर जामताड़ा जिले के भाजपाइयों ने गोराइनाला मंडल अंतर्गत बेवा स्थित आमंत्रण होटल में एक चौपाल का आयोजन किया गया. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके है. उन्होंने कहा कि ये 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण के रहे हैं. निवर्तमान जिला महामंत्री मितेश साह ने कहा कि केंद्र के निर्देशानुसार पूरे देश मे आगामी 5 जून से 21 जून तक मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसी निमित्त आगामी कल 5 जून को भाजपा के कार्यकर्ता पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण कार्यक्रम करेंगे.

कई कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

पूर्व जिला उपाध्यक्ष निमाई सेन ने बताया कि मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान, मीडिया संवाद, जनकल्याण शिविर, मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, सभागार बैठकें, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम शामिल है. वहीं, पूर्व जिला मंत्री सुभाष यादव ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संगठन है. पूर्व जिला महामंत्री प्रभाष हेम्ब्रम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है. इसके अलावा, निवर्तमान जिला सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी ने धारा 370 हटाकर राष्ट्रहित में बहुत बड़ा कदम उठाया है. वहीं, राम मंदिर के निर्माण ने करोड़ों हिंदुओं की आस्था को जीवंत रूप प्रदान किया है.

मौके पर ये रहे उपस्थित

वहीं, एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिले के सभी 16 मंडलों में 25 पौधों का वितरण किया गया. जिले में कुल 400 पौधों का वितरण किया गया. इस अवसर पर निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन मंडल, निवर्तमान जिला मंत्री राजेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष खैरा निपेन सिंह, पूर्व बिससूत्री अध्यक्ष नाला संतोष भोक्ता, पूर्व बिससूत्री अध्यक्ष फतेहपुर चिंतामणि भंडारी, निवर्तमान जिला सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय, पूर्व जिला मंत्री राजन मंडल, जामताड़ा नगर प्रतिनिधि संतोष सिंह, गोपालपुर मंडल प्रतिनिधि प्रेमानन्द मोदी, ओबीसी मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष मिहिजाम पवन वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जामताड़ा ग्रामीण रंजीत राणा, रूपेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोराइनाला बासुदेव गोराई, अन्नाहरी पंडित, सीमन्त महतो, गुरुपद पंडित, बबलु महतो, निवास यादव, अमर यादव, ब्रजकिशोर सिंह, बिनोद यादव, राहुल देव शर्मा, महेंद्र पंडित, राजेश कुमार, ब्रजलाल चौधरी, उत्तम महतो, फनीनभूषन मंडल, धीरज प्रसाद, रामरूप यादव समेत सैकड़ों भाजपाई उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली अग्निकांड के बाद जगा जिला प्रशासन, राष्ट्रीय भवन संहिता एवं अग्नि सुरक्षा मानक अनुपालन को लेकर होटल व गेस्ट हाउसों की होगी जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *