Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: जमानत मिलते ही चार आरोपी फिर गिरफ्तार, पचंबा पुलिस की कार्रवाई चर्चा में

Giridih: गिरिडीह व्यवहार न्यायालय से जमानत मिलने के कुछ ही समय बाद पचंबा थाना पुलिस ने चार आरोपियों को एक अन्य मामले...

Giridih: गिरिडीह व्यवहार न्यायालय से जमानत मिलने के कुछ ही समय बाद पचंबा थाना पुलिस ने चार आरोपियों को एक अन्य मामले में दोबारा गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. जानकारी के अनुसार, अमित विश्वकर्मा, मनजीत पासवान, किशोर कुमार और आकाश हांडी को गुरुवार को पचंबा थाना कांड संख्या 15/26 में जमानत मिली थी. चारों आरोपी जैसे ही गिरिडीह मंडल कारा से बाहर निकले, वहां मौजूद पचंबा पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पुनः गिरफ्तार कर लिया.

दूसरे कांड में हुई कार्रवाई

पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों आरोपियों को थाना कांड संख्या 16/26 के तहत गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि दोनों मामले अलग-अलग हैं और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है. गौरतलब है कि निकाय चुनाव के दौरान शहर के बक्सीडीह क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी में पिता-पुत्र की मौत हो गई थी. घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शिवम आजाद उर्फ शिवम श्रीवास्तव समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था.

कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवाल

इसके अलावा पुलिस ने भी घटना से संबंधित एक अलग मामला दर्ज किया था. बताया जा रहा है कि जमानत पर रिहा हुए चारों आरोपियों की गिरफ्तारी इसी दूसरे मामले में की गई है. जमानत मिलने के तुरंत बाद उसी घटना से जुड़े दूसरे मामले में गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी कार्रवाई कानून और न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप की गई है.

फिलहाल पूरे मामले पर लोगों की नजरें पुलिस की आगामी कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं. मामले को लेकर कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा जारी है.

ALSO READ: जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *