Ranchi: साहिबगंज स्थित चर्चित नींबू पहाड़ अवैध खनन घोटाले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का दिल्ली मुख्यालय करेगा. इस मामले की जांच पहले CBI की रांची विंग कर रही थी. लेकिन इसे अब दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया है. मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की मुख्य वजह प्रशासनिक बदलाव को बताया जा रहा है. दरअसल, रांची में इस पूरे मामले की कमान संभाल रहे मुख्य जांच अधिकारी का तबादला कर उन्हें कोलकाता SIT में शामिल कर दिया गया है. जांच की निरंतरता और संवेदनशीलता को देखते हुए अब दिल्ली सीबीआई मुख्यालय सीधे इस केस की मॉनिटरिंग और आगे की कार्रवाई कर रहा है.

ALSO READ: चार साल पहले हुई थी पुलिस हिरासत में मौत, अब गृह विभाग के आदेश पर परिजनों को मिलेगा सहायता राशि
