कोडरमा घाटी में सड़क हादसा, ट्रकों की टक्कर के बाद चालक और खलासी घायल

Koderma: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप गुरुवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना...

Koderma: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप गुरुवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक और खलासी घायल हो गए. घायल चालक की पहचान मोतिहारी (बिहार) निवासी 35 वर्षीय दिलखुश कुमार के रूप में हुई है. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

पीछे लुढ़कने से ट्रक ने मारी टक्कर

घायल चालक दिलखुश कुमार ने बताया कि वह दरभंगा से मैदा लोड कर कोलकाता जा रहे थे. इसी दौरान घाटी में चढ़ाई वाले हिस्से पर उनके आगे चल रही मक्का लदी ट्रक अचानक पीछे लुढ़कने लगी. स्थिति बिगड़ते देख मक्का लदी ट्रक का चालक वाहन से कूद गया, जबकि ट्रक पीछे आकर दिलखुश के ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद उनका ट्रक सड़क पर पलट गया.

ALSO READ : पलामू पहुंचीं डीजीपी तदाशा मिश्रा, कानून-व्यवस्था, नक्सल और अपराध नियंत्रण को लेकर कर रही उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

केबिन में फंसे चालक और खलासी को लोगों ने निकाला

दुर्घटना के बाद चालक और खलासी ट्रक के केबिन में फंस गए. शोर सुनकर सड़क सुरक्षा सदस्य सागर गिरी, अन्य वाहन चालक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. हादसे में खलासी को मामूली चोटें आईं, जबकि चालक के सिर में चोट लगी है.

पुलिस ने दोनों ट्रकों को लिया कब्जे में

घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस लोड मैदा और मक्का को सुरक्षित रखने के साथ मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों ने कोडरमा घाटी के खतरनाक मोड़ों और चढ़ाई-ढलान वाले हिस्सों में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है.

ALSO READ : विश्व पर्यावरण दिवस पर लायंस क्लब गुमला फैमिली की अनूठी पहल, किचन गार्डन अभियान का हुआ शुभारंभ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *