विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल संतोष गंगवार की अपील: ‘पेड़ बचेंगे तो भविष्य सुरक्षित रहेगा’

Ranchi: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश...

Ranchi: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पेड़-पौधों का संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है. राज्यपाल ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी समाज को उठानी होगी. उन्होंने लोगों से अपने घर, गांव, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें: बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी मन्नू ठाकुर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पर्यावरण संरक्षण एक दिन का कार्यक्रम नहीं

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को एक दिन के कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जा सकता. इसके लिए जनभागीदारी जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, पर्याप्त जल और स्वस्थ वातावरण मिल सके. राज्यपाल ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और मानव जीवन की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने लोगों से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने की अपील की.

यह भी पढ़ें: दिग्गज कांग्रेसियों के अरमां आंसुओं में बह गए, वफादारी धरी रह गई धरी, प्रणव झा मार ले गए बाजी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *