बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी मन्नू ठाकुर गिरफ्तार

Bokaro: बोकारो पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी मन्नू ठाकुर...

Bokaro: बोकारो पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी मन्नू ठाकुर उर्फ भिमन को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बालीडीह थाना क्षेत्र के गोल मार्केट, कुर्मीडीह का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, 11 मई 2025 को कुर्मीडीह निवासी भोला यादव ने बालीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मन्नू ठाकुर और उसके सहयोगियों ने एक फेब्रिकेशन प्लांट में काम के दौरान रंगदारी की मांग की थी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. मामले में बालीडीह थाना कांड संख्या 50/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी.

नौ आपराधिक मामलों में है आरोपी

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मन्नू ठाकुर पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, मारपीट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं के कुल नौ मामले दर्ज है. इसी कारण वह क्षेत्र का कुख्यात अपराधी माना जाता है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. बोकारो पुलिस की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.

ALSO READ: दिग्गज कांग्रेसियों के अरमां आंसुओं में बह गए, वफादारी धरी रह गई धरी, प्रणव झा मार ले गए बाजी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *