फेयरमाईन कार्बंस प्राइवेट लिमिटेड कोल कंपनी ने पंड़वा में लगाया रक्तदान शिविर, 42 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Palamu: पंड़वा स्थित फेयरमाईन कार्बंस प्राइवेट लिमिटेड कोल कंपनी परिसर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कंपनी...

Palamu: पंड़वा स्थित फेयरमाईन कार्बंस प्राइवेट लिमिटेड कोल कंपनी परिसर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 42 यूनिट रक्तदान किया. कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के निदेशक राजीव शेखर और पीआरओ अशोक मिश्रा ने रक्तदान कर किया.

रक्तदान महादान, एक-एक बूंद बचा सकती है जीवन : राजीव शेखर

इस अवसर पर कंपनी के निदेशक राजीव शेखर ने कहा कि रक्तदान एक महादान है और रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकती है. उन्होंने बताया कि शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के लोग ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे.

उन्होंने कहा कि पंड़वा से डालटनगंज के बीच हाईवे पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. ऐसी स्थिति में जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर कंपनी की ओर से भी रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

ALSO READ : प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार-पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

नियमित रक्तदान से स्वास्थ्य को भी लाभ : अशोक मिश्रा

पीआरओ अशोक मिश्रा ने कहा कि नियमित रक्तदान से हृदय रोग और दिल के दौरे का खतरा कम हो सकता है. इससे शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है और रक्तदाता की स्वास्थ्य जांच भी हो जाती है. उन्होंने बताया कि रक्त शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने के साथ-साथ संक्रमण से लड़ने और हार्मोन के संचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

कर्मचारियों ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

रक्तदान शिविर में महाप्रबंधक सुभाष सिन्हा, संजय कुमार, रिशु रजत, प्रणव कुमार, शशांक सिंह, अनिमेष सिंह, अंशु वर्मा, विजयकांत झा, आशीष उपाध्याय, चंद्रकांत तिवारी सहित कंपनी के 42 कर्मचारियों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया. कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया.

ALSO READ : राज्यसभा चुनाव: झामुमो का कांग्रेस पर एकतरफा प्यार का आरोप, शनिवार को भी खुलेगी विधानसभा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *