Chakradharpur : पंचायत के बरडीह गांव में कोल्हान स्तरीय मंडल समाज की बैठक राजेश मंडल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में स्व बनमाली मंडल के चित्र पर फूलमाला चढ़ा कर समाज के लोगों ने श्रंद्धाजलि दिया. मौके पर राष्ट्रीय सुंडी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रविंद मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक के दौरान सामाजिक पहलुओं पर विचार- विमर्श किया. इस दौरान मंडल समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए झारखंड की हेमंत सरकार से ध्यान देने की अपील की गयी. राष्ट्रीय सुंडी मंडल समाज के प्रदेश अध्यक्ष रविंद मंडल ने कहा कि लंबे समय से मंडल जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग हो रही है. सरकार को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है. सरकार से इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की गयी. उन्होंने कहा हमारा समाज को सरकार एसी का दर्जा नहीं देती है तो हमारा समाज आंदोलन करेगा. उन्होंने कहा हमारे समाज से दहेज प्रथा को खत्म करना है. उन्होंने कहा कि समाज के लोग अब शादी में न तो दहेज लेंगे और न ही किसी को दहेज देंगे. साथ ही शादी-ब्याह में दहेज मांगने वालों को सामाजिक स्तर पर दंड दिया जाएगा. समाज में आपसी सहभागिता को बढ़ावा दिया जायेगा. समाज के लोग एक- दूसरे को सहयोग करेंगे. साथ ही सामाजिक एकजुटता और बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए समाज के सभी लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने की अपील की गयी.

मंडल समाज की एकजुटता पर जोर, 500 से अधिक लोगों ने लिया भाग
वहीं सामाजिक एकजुटता बनाये रखने तथा एक- दूसरे का सहयोग करने पर बल दिया गया. राजेश मंडल ने कहा कि मेरे पिता ने जीवन भर समाज के हित को लेकर कार्य किये हैं उनके सपनों को पूरा किया जायेगा. मंडल जाति को एक मंच पर आने की जरूरत है. बैठक में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसांवा जिला के करीब 500 मंडल समाज के लोग उपस्थित थे. जिसमें मुख्य रूप से कमलेंदु कुमार मंडल, नवकुमार मंडल , युधिष्ठिर मंडल ललीन कुमार मंडल, मधुसूदन मंडल, अश्विनी कुमार मंडल ,श्रीमती भारती मंडल,श्रीमती बंदिनी मंडल, चंद्रशेखर मंडल (चिलकू), धर्मपद मंडल (हरिभांजा), देवी प्रसन मंडल (कराइकेला),महावीर मंडल (भुरकुली), शंकरलाल मंडल (कराइकेला), पंचानन मंडल (भुरकुली), शिवशंकल (पदमपुर), मोतीलाल मंडल,दिलीप मंडल,अश्विनी मंडल, आरती मंडल,अमूल्यो मंडल, अशोक मंडल, दिप नारायण मंडल, श्रीवत्स मंडल, अनिल मंडल,दोसो मंडल, विधाधर मंडल, परमेश्वर मंडल, गणेश मंडल आदि उपस्थित थे.
Also Read : पेड़ से लटका मिला बच्चे का शव, मां बोलीं, “घर आकर दी गई थी धमकी, आत्महत्या नहीं हत्या का आरोप
