Ranchi : झारखंड कैडर के एक और आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे है. 2013 बैच के आईपीएस हरिलाल चौहान केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौट आये है. अक्टूबर 2021 में वह केंद्र में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन संस्थान मसूरी में सहायक निदेशक बनाये गए थे. हरिलाल चौहान पूर्व में रांची के सिटी एसपी रह चुके हैं और एसपी वायरलेस भी रह चुके है. इस दौरान वो अपने कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में काफी रहे थे.

प्रशांत आनंद भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आये है
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2013 बैच के आईपीएस प्रशांत आनंद और 2007 बैच के आईपीएस राकेश बंसल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस झारखंड कैडर में आये है. वहीं दूसरी तरफ झारखंड के तीन आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे है.
