साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग के खाते से उड़ाये 3.88 लाख

Ranchi : पिस्का मोड़ के समीप स्थित न्यू साहदेव नगर (पंडरा हेहल) के निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग सपन कुमार राय साइबर ठगी...

Ranchi : पिस्का मोड़ के समीप स्थित न्यू साहदेव नगर (पंडरा हेहल) के निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग सपन कुमार राय साइबर ठगी के शिकार हो गए. साइबर ठगों ने बिना कोई OTP पूछे या लिंक क्लिक कराएं उनके बैंक खाते से करीब 3.88 लाख रुपये गायब कर दिए. पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

ऑनलाइन पेमेंट और मोबाइल रिचार्ज के बाद हुआ साइबर फ्रॉड

घटना 29 मई की है. न्यू साहदेव नगर निवासी सपन कुमार राय ( 63 वर्ष ) के आईडीबीआई (IDBI) बैंक खाते में सुबह तक 3,89,329.18 रुपये जमा थे. सुबह 8ः00 बजे उन्होंने एक दुकान से 60 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी की. इसके बाद वह अपने कार्यालय चले गए. दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने अपने एक सहकर्मी के मोबाइल पर 300.90 रुपये का रिचार्ज किया.

रिचार्ज करने के बाद जब सपन कुमार ने अपने खाते का बैलेंस चेक किया, तो उनके होश उड़ गए. खाते में महज 164.72 रुपये ही बचे थे. चौंकाने वाली बात यह थी कि उनके मोबाइल के ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में इस निकासी का कोई रिकॉर्ड नहीं दिख रहा था.

10 बार में हुई अवैध निकासी, मोबाइल पर आए थे कई 

ठगी का अहसास होते ही पीड़ित तुरंत अपनी अरगोड़ा स्थित आईडीबीआई बैंक शाखा पहुंचे और वहां से बैंक स्टेटमेंट निकलवाया. स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि साइबर अपराधियों ने कुल 10 बार में UPI के जरिए 3.88 की अवैध निकासी कर ली है. पीड़ित के मुताबिक, उनके मोबाइल पर कई OTP के मैसेज आए हुए थे, लेकिन उन्होंने न तो किसी व्ज्च् को खोला और ना ही किसी के साथ साझा किया. इसके बावजूद अपराधियों ने उनके खाते से रुपए निकल लिए.

 

ALSO READ : राज्यसभा चुनाव: हम पहले से ही कह रहे हैं कि गठबंधन है मजबूत: के. राजू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *