लोहरदगा: नवजात का क्षत-विक्षत शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Lohardaga: सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरु गांव में पुराने पक्के जलमीनार के समीप नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी...

Lohardaga: सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरु गांव में पुराने पक्के जलमीनार के समीप नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई.

क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार नवजात शिशु का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला. शव के धड़ से सिर का कुछ हिस्सा गायब था. इसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि घटना पूर्व की हो सकती है और किसी जंगली या आवारा जानवर द्वारा शव को वहां लाया गया होगा.

पुलिस को दी गई सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी नीरज झा, एएसआई श्रीकांत दास और रविंद्र बैठा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

Also Read: कोयला पारिवारिक पेंशनधारकों को बड़ी राहत,16 हजार लाभुकों की पेंशन बढ़ी, 5 लाख पेंशनभोगी अब भी संशोधन की राह में

ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा

घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि नवजात को कहीं मिट्टी में दफनाया गया होगा, जिसे किसी जानवर ने निकालकर जलमीनार के पास छोड़ दिया. वहीं कुछ लोगों ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि इस तरह की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है.

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि नवजात शिशु के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद विधि-सम्मत तरीके से दफनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *