भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प

Jamatra: भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक शनिवार को सरखेलडीह में नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत की अध्यक्षता में आयोजित...

Jamatra: भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक शनिवार को सरखेलडीह में नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में भाजपा नगर प्रभारी संजू देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए नगर प्रभारी संजू देवी ने कहा कि प्रत्येक माह की तरह इस माह भी संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया.

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाएगी भाजपा

नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि जामताड़ा नगर की यह दूसरी मासिक बैठक है, जिसमें नगर क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण करेंगे. उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई.

ALSO READ : कोट खास और कुराईन पतरा पंचायत में आधार व जन्म प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

पर्यावरण दिवस और SIR कार्यक्रम पर हुई चर्चा

जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा ने कहा कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया. इसके अलावा झारखंड में प्रस्तावित SIR कार्यक्रम तथा BLO-2 के प्रशिक्षण को लेकर भी कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल एवं सुजाता सिंह, जिला मंत्री आभा आर्या, जिला कोषाध्यक्ष चंदन राउत, विनोद चौबे, राकेश रवानी, ज्योति देवी, ललिता मंडल, ब्रजेश राउत, सपन महतो, सुप्रकाश चौधरी, मिथुन गुप्ता, मिथिलेश बर्मन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ALSO READ : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप वैन ने आंगन में बैठे लोगों को रौंदा, तीन की मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *