palamu : नीलांबर-पीतांबरपुर के प्रखंड के कोट खास एवं कुराईन पतरा पंचायत में आधार कार्ड निर्माण, संशोधन तथा जन्म प्रमाण पत्र बनाने एवं सुधारने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित कार्य कराए. शिविर के दौरान लोगों को आधार कार्ड में नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर सहित अन्य त्रुटियों के सुधार की सुविधा उपलब्ध कराई गई. वहीं जन्म प्रमाण पत्र निर्माण एवं संशोधन के लिए भी आवेदन लिए गए. शिविर में ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली.

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने शिविर का किया निरीक्षण
शिविर का निरीक्षण करने के लिए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान पहुंचीं. उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मियों को लाभुकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस अवसर पर डीपीओ यूआईडी उदय प्रताप सिंह तथा आधार समन्वयक अखिल कुमार सिंह अंजू गुप्ता भी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र संबंधी सेवाएं उनके पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े.
Also Read : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप वैन ने आंगन में बैठे लोगों को रौंदा, तीन की मौत
