Chatra : जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. दोनों युवक पल्सर बाइक सवार थे. वहीं, दोनों मृतक दुदुवां गांव के रहने वाले थे. जिनकी पहचान गणेश कुमार और बसंत कुमार के रूप में हुई है. दोनों दोस्त बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान जबड़ा के समीप सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे भीषण हादसे का शिकार हो गए.

मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ा
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद दुदुवां गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर सिमरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़कों पर अवैध रूप से खड़े रहने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
ALSO READ : रांची: बिना सहमति के युवक के नाम पर उठा लिया वाहन लोन, एक साल बाद खुला फर्जीवाड़ा का राज
