Giridih : जेपीएल-2026 टी-20 ट्रॉफी आज गिरिडीह पहुंचेगी. इस अवसर पर रांची टाइटंस की पूरी टीम और खिलाड़ी शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर क्रिकेट प्रेमियों से मुलाकात करेंगे. ट्रॉफी यात्रा को लेकर जिले के युवाओं और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है.
सतविंदर सिंह सलूजा ने बताया कि रविवार को दोपहर 3 बजे सलूजा गोल्ड कार्यालय से ट्रॉफी यात्रा की शुरुआत होगी. ट्रॉफी के साथ रांची टाइटंस के खिलाड़ी शहर का भ्रमण करेंगे और लोगों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद करेंगे.
उन्होंने कहा कि देशभर में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त उत्साह है और झारखंड में जेपीएल टी-20 लीग तेजी से अपनी पहचान बना रही है. इस लीग में राज्य की छह टीमें हिस्सा ले रही हैं. रांची टाइटंस की ऑनर स्पॉन्सर गिरिडीह की सलूजा गोल्ड है. जिसका उद्देश्य गांव-गांव तक क्रिकेट को बढ़ावा देना है.

कौन कौन है टीम में
सतविंदर सिंह सलूजा ने कहा कि रांची टाइटंस का दूसरा घर गिरिडीह है और टीम चाहती है कि जिले के लोग उसे भरपूर समर्थन और प्यार दें. उन्होंने बताया कि टीम के कप्तान ऑलराउंडर राजनदीप सिंह हैं. जबकि शिखर मोहन उपकप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. वहीं, टीम में आयुष भारद्वाज, सत्या सेतु, यश भगत, कुमार अंकित, श्रेष्ठ, युवराज सिंह, ओम सिंह, आर्यन हूदा, सचिन यादव, युवराज कुमार, मुकेश सिंह, प्रिंस मुर्मू, जतीन पांडेय, सौरभ सरकार, प्रेम कुमार चौरसिया, इशान और ओम सहित कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं.
ALSO READ : IPS पदों का कैडर वाइज आवंटन जारी, जानें झारखंड के हिस्से आईं कितनी सीटें
