गुमला : 23 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, 15 दिन पहले हुई थी शादी

Gumla : सदर प्रखंड क्षेत्र के लूटो गांव में23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक ने प्लास्टिक की रस्सी...

Gumla : सदर प्रखंड क्षेत्र के लूटो गांव में23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक ने प्लास्टिक की रस्सी से पंखा में फांसी लगा आत्महत्या की. मृतक पनसो गांव में सैलून खोलकर बाल काटने का काम करता था. हालांकि परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी.

15 दिन पहले हुई थी शादी

सूचना मिलने पर टोटो थाना के एसआई कुंदन कुमार पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए. मृतक के परिजनों ने बताया है की 15 दिन पहले उसकी शादी हुई थी. फिलहाल फांसी लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है.

 

ALSO READIPS पदों का कैडर वाइज आवंटन जारी, जानें झारखंड के हिस्से आईं कितनी सीटें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *