Ranchi : रांची पुलिस ने उत्पाद सिपाही परीक्षा मामले में व्हाट्सएप चैट जब्त किया है. सॉल्वर गैंग ने अपने गिरोह में शामिल सभी लोगों से व्हाट्सएप पर बात किया था और परीक्षा के प्रश्न पत्र से संबंधित सारे तथय की जानकारी साझा की थी. पुलिस ने इन सभी तथयों को जुटाया है. इसके अलावे रांची पुलिस ने कई सारे इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल डिवाइस जब्त किया था. इन सभी की जांच के लिए कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद रांची पुलिस ने एफएसएल जांच के लिए भेज दी है. इस मामले में रांची के ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस परिक्षा मामले में जितने डिवाइस और तथय मिले हैं. उसकी जांच के लिए एफएसएल को भेजी गई है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

11 अप्रैल को हुई थी छापेमारी
राजधानी रांची के तमाड़ इलाके में 11 अप्रैल की रात को पुलिस ने उत्पाद सिपाही परीक्षा मामले में देर रात छापेमारी की थी. इस छापेमारी में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था. जिसमें सॉल्वर गैंग और एग्जाम माफिया का नाम सामने आया था. रांची पुलिस ने इस मामले में डेढ़ सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था लेकिन न्यायालय ने सबूतों के अभाव में जमानत दे दी थी.
रड़गांव में की गयी थी छापेमारी
परीक्षा से एक रात पूर्व रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव में छापेमारी कर 160 से अधिक संदिग्धों को पकड़ा गया था. यह मामला 11 से 12 अप्रैल 2026 की देर रात का है. जहां रांची के तमाड़ इलाके में एक निर्माणाधीन मेडिकल नर्सिंग कॉलेज परिसर पर पुलिस ने कार्रवाई की.
मास्टरमांइड अतुल वत्स ने बनायी थी योजना
इस पूरे रैकेट के पीछे छम्म्ज् जैसी बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक से जुड़े सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड (अतुल वत्स) का नाम सामने आया था. जिसकी योजना इस परीक्षा के माध्यम से करोड़ों कमाने की थी. परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को एक गुप्त स्थान पर ले जाकर प्रश्न पत्र और उनके उत्तर रटवाए जा रहे थे. सॉल्वर गैंग की ओर से प्रति अभ्यर्थी 10 से 15 लाख रुपये वसूले जा रहे थे. मोटी रकम के एवज में गिरोह ने ब्लैंक चेक लिए थे और अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र व एडमिट कार्ड अपने कब्जे में रख लिए थे.
कोर्ट ने दी जमानत
इसके बाद जेएसएससी ने 21 अप्रैल 2026 को इसकी आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी थी. हालांकि बाद में कोर्ट ने कई अभ्यर्थियों को बीस बीस हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी है.
ALSO READ : IPS पदों का कैडर वाइज आवंटन जारी, जानें झारखंड के हिस्से आईं कितनी सीटें
