Ranchi : झारखंड के पुलिस प्रशासनिक ढांचे में आने वाले दिनों में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा. राज्य में कानून व्यवस्था की कमान संभाल रहे डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी रैंक के आठ आईपीएस अधिकारी अगले दो वर्षों के भीतर रिटायर हो जायेंगे. वहीं दूसरी ओर, राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने झारखंड को छह नए आईपीएस अधिकारी सौंपे हैं. वर्तमान में झारखंड कैडर में कुल 146 आईपीएस अधिकारी तैनात हैं. सीनियर अधिकारियों के रिटायर होने और नए अधिकारियों के आने से पुलिस महकमे में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा होना तय माना जा रहा है.

जानिए कब रिटायर हो रहे हैं कौन से अधिकारी :
- अनिल पालटा (डीजी रैंक) : दिसंबर 2026
- प्रशांत सिंह ( डीजी रैंक) : मई 2028
- संजय ए लाठकर ( एडीजी रैंक) : सितंबर 2028
- आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा : जनवरी 2027
- डीआईजी संध्या रानी मेहता : अगस्त 2026
- डीआईजी धनंजय कुमार सिंह : नवंबर 2028
- एसपी सरोजनी लकड़ा सितंबर : 2027
- एसपी एमेल्डा लकड़ा अक्टूबर : 2027
गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, झारखंड को मिले 6 नए IPS :
वरिष्ठ अधिकारियों के रिटायरमेंट की इस प्रक्रिया के बीच झारखंड पुलिस को युवा जोश भी मिलने जा रहा है. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (पुलिस-1 डिवीजन) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के आधार पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चुनें गए अधिकारियों के कैडर आवंटन की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी इस अधिसूचना के तहत देशभर के सफल अभ्यर्थियों को उनकी रैंक, श्रेणी और प्राथमिकताओं के आधार पर राज्य कैडर बांटे गए हैं. इस आधिकारिक सूची के अनुसार, झारखंड राज्य को कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूत और चुस्त दुरुस्त करने के लिए छह नए आईपीएस अधिकारी आवंटित किए गए हैं.
ALSO READ : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का अभूतपूर्व स्वागत, रामगढ़ से बोकारो तक उमड़ा जनसैलाब
