SSC कांस्टेबल GD परीक्षा में कदाचार का आरोपी मृत्युंजय की बेल पर 17 को सुनवाई

Ranchi : सिविल कोर्ट में एजेसी योगेश कुमार की अदालत में कर्मचारी चयन आयोग ( SSC ) की कांस्टेबल जीडी परीक्षा में...

Ranchi : सिविल कोर्ट में एजेसी योगेश कुमार की अदालत में कर्मचारी चयन आयोग ( SSC ) की कांस्टेबल जीडी परीक्षा में कदाचार मामले में आरोपी मृत्युंजय कुमार यादव के बेल पर सुनवाई हुई. अदालत ने केस डायरी की मांग करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 17 जून निर्धारित की है. मामले में परीक्षार्थी मृत्युंजय कुमार यादव, वीक्षक संजीत कुमार, सेंटर सुप्रीटेंडेंट विकास कुमार, सेंटर आईटी प्रभारी मुन्ना राज व अन्य के खिलाफ टाटीसिलवे थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

क्या है मामला

मामला टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित जीनियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परीक्षा केंद्र का है. 21 मई 2026 को यहां एसएसी कांस्टेबल जीडी परीक्षा चल रही थी. परीक्षा के दौरान जब सर्वर मैनेजर राजेंद्र दत्ता एक अन्य परीक्षार्थी की बाईपास प्रक्रिया पूरी कर सर्वर रूम की तरफ लौट रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि लैब नंबर- 1 के सिस्टम नंबर 102 को सुबह करीब 9 से 9ः10 बजे के बीच अचानक रीस्टार्ट किया गया है. यह सिस्टम परीक्षार्थी मृत्युंजय कुमार यादव को आवंटित था. जब इस गड़बड़ी को लेकर एसएससी के आईओ नरेश चंद्र महतो और एफएसओ संजीत रॉय की मौजूदगी में सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तो चौंकाने वाला सच सामने आया. फुटेज में साफ दिखा कि परीक्षा केंद्र के ही एक इनविजिलेटर (वीक्षक) संजीत कुमार ने जानबूझकर उस सिस्टम को रीस्टार्ट किया था.

कंप्यूटर सिस्टम का रिमोट एक्सेस हासिल करने के लिये किया रिस्टार्ट

शिकायत के मुताबिक, इनविजिलेटर द्वारा जानबूझकर सिस्टम रीस्टार्ट करने के पीछे गहरी साजिश थी. आशंका जताई गई है कि ऐसा कंप्यूटर सिस्टम का रिमोट एक्सेस हासिल करने और स्क्रीन को कहीं और मिरर करने के उद्देश्य से किया गया था, ताकि बाहर बैठा कोई व्यक्ति पेपर हल कर सके.

छह लाख रुपये में पास कराने का हुआ था सौदा

संदेह होने पर जब परीक्षा केंद्र के एफएसओ ने वीक्षक और परीक्षार्थी मृत्युंजय कुमार यादव से कड़ी पूछताछ की, तो परीक्षार्थी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. परीक्षार्थी ने एफएसओ के सामने लिखित बयान में स्वीकार किया कि उसने इस परीक्षा को पास करने के लिए एक अन्य व्यक्ति से 6 लाख रुपये देने की डील की थी.

 

ALSO READ : BREAKING : महिला बंदी से कथित यौन शोषण मामला : HC मे पेश हुआ पीड़िता का बयान, कहा मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ, मामले को बताया अफवाह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *