Palamu: पांकी थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी सुधांशु कुमार और दीपक कुमार के रूप में की गई है.
बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर किसी काम से पांकी बाजार जा रहे थे. इसी दौरान इमली चौक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्राथमिक उपचार के बाद MMCH रेफर
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) रेफर कर दिया. घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है.
