Ranchi: बड़गाई अंचल में राजस्व कर्मचारी रहते हुए अपने पद का दुरूपयोग और भ्रष्टाचार करने के आरोपी भानु प्रताप प्रसाद की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अब 15 जून को सुनवाई होगी. इस मामले में सुनवाई के दौरान ACB की ओर से पक्ष रख रहे अधिवक्ता ने बहस के लिए समय देने का आग्रह किया जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने अगली तिथि निर्धारित की है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में भानु की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई.
ED की जांच जारी
भानु प्रताप ने जिस मामले में सुप्रीम कोर्ट से बेल मांगी है वह ACB की कांड संख्या 13/2024 है. इस केस में आरोपी बनाए जाने के बाद भानु प्रताप प्रसाद ने ACB की विशेष कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट से भी बेल मांगी थी लेकिन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने उसे बेल देने से इंकार कर दिया है. भानु प्रताप प्रसाद बड़गाई अंचल से जुड़े उस केस में भी आरोपी है जिसकी जांच ED कर रही है.

ALSO READ: नेशनल परमिट का रिन्यूअल नहीं कराने वाले 147 वाहन धड़ल्ले से चल रहे, RTA ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
