धरती आबा को नमनः राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

Ranchi : झारखंड के महानायक और उलगुलान के प्रणेता धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आज पूरा राज्य उन्हें नमन...

Ranchi :  झारखंड के महानायक और उलगुलान के प्रणेता धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आज पूरा राज्य उन्हें नमन कर रहा है. इस अवसर पर राजधानी रांची के कोकर स्थित उनकी समाधि स्थल पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. दोनों दिग्गजों ने जल, जंगल, जमीन और अस्मिता की रक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया.


भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और उनके विचार हमारे लिए हमेशा प्रेरणापुंज रहेंगे. उनका उलगुलान आज भी हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की ताकत देता है. इस दौरान समाधि स्थल पर गरिमामयी उपस्थिति रही और धरती आबा के अमर रहे के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा. राज्य सरकार ने इस मौके पर उनके सपनों का समृद्ध और सशक्त झारखंड बनाने का संकल्प दोहराया.

 

ALSO READ : HC में उपस्थित हुए CID के ADG, कोर्ट को बताया टीम ने जांच शुरू कर दी है

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *