[rank_math_breadcrumb]

रणवीर सिंह निभाना चाहते हैं ललित मोदी का किरदार, पूर्व IPL चेयरमैन का खुलासा

Newswave Desk: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच IPL के पूर्व चेयरमैन ललित...

Newswave Desk: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने उनसे जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है. ललित मोदी ने बताया कि रणवीर सिंह उनकी बायोपिक में काम करने की इच्छा जता चुके हैं. समाचार एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में ललित मोदी ने बताया कि उनकी बायोपिक की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि करीब दो साल पहले रणवीर सिंह उनसे मिलने लंदन स्थित उनके घर पहुंचे थे. ललित मोदी के अनुसार, वह पहले से दीपिका पादुकोण को जानते थे, लेकिन रणवीर सिंह से उनकी कभी मुलाकात नहीं हुई थी. एक दिन उन्हें फोन आया कि रणवीर उनसे मिलना चाहते हैं. इसके बाद दोनों की मुलाकात लंदन में हुई.

रणवीर ने जताई थी इच्छा

ललित मोदी ने बताया कि मुलाकात के दौरान रणवीर सिंह ने कहा था कि उनकी जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में उनका किरदार निभाना उनके लिए ड्रीम रोल होगा. हालांकि, यह बातचीत दो साल पहले हुई थी और अब रणवीर का इस विषय पर क्या विचार है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.

विवादों में भी रहे रणवीर

वर्कफ्रंट के अलावा रणवीर सिंह हाल के दिनों में एक विवाद को लेकर भी चर्चा में रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से अचानक किनारा कर लिया था. इसके बाद मामला फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) तक पहुंचा और उन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया. हालांकि बाद में कानूनी प्रक्रिया के बाद यह प्रतिबंध हटा लिया गया.

जल्द शुरू हो सकती है नई फिल्म

रणवीर सिंह के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये हो सकता है.

ALSO READ: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष सन्नी उरांव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *