Chakardharpur: नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.
राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा से भी की मुलाकात
मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने INDIA गठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशी Pranav Jha से भी मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनसरोकार के मुद्दों और राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई. मुलाकात के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा.

जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए यह मुलाकात महत्वपूर्ण रही. उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं साकार होंगी और जनहित से जुड़े कार्यों को मजबूती मिलेगी. इस अवसर पर प्रकाश महतो भी उपस्थित रहे.
ALSO READ : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: अब मिलेगा 60% महंगाई भत्ता, सरकार ने जारी किया आदेश
