Jamtara : 20वीं जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 में जामताड़ा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. इस उपलब्धि पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में सम्मान समारोह हुआ. उपयुक्त सह- जिला दंडाधिकारी श्री आलोक कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा यह सफलता जिले की बेटियों की मेहनत एवं अनुशासन का परिणाम है. यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. उपयुक्त ने खिलाड़ियों की प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने कहा आगे भी इसी तरह मेहनत करे.
जामताड़ा की खो-खो टीम तीसरे स्थान पर
यह प्रतियोगिता 29 मई से 31 मई तक जामताड़ा के एतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हुई. जामताड़ा जिला खो-खो संघ के महासचिव नंदन सिंह ने बताया कि भारतीय खो-खो संघ के निर्देशानुसार तथा पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन जामताड़ा के सहयोग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं. इस प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य खो-खो संघ एवं जामताड़ा जिला खो-खो संघ के तत्वाधान में किया गया. जामताड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान पाया. सभी ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क का बेहतरीन उदाहरण दिया. इस टीम में जवाहर नवोदय विद्यालय, गर्ल्स हाई स्कूल, ज्ञान रेणु विद्या निकेतन स्कूल, संत एंथोनी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा की बालिका शामिल थी. इस समारोह में जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी, जिला खो-खो संघ के महासचिव नंदन सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, सुभाष सोरेन आदि लोग मौजूद रहे.

Also Read : बिरहोर युवक की मौत के बाद झाबर बिरहोर टोला में 12 घंटे से सड़क जाम, ग्रामीणों में आक्रोश
