[rank_math_breadcrumb]

लोहरदगा: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर DC-SP ने दी श्रद्धांजलि, उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति योगदान को किया स्मरण

Lohardaga: स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर लोहरदगा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर...

Lohardaga: स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर लोहरदगा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. अधिकारियों ने शंख नदी के समीप स्थित तथा पुराना समाहरणालय परिसर में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया. कहा कि उनका जीवन आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है.

यह भी पढ़ें: नीट रि-एग्जाम 2026 : प्रश्न पत्र और नौकरी का झांसा देने वालों की अब खैर नहीं, बिहार पुलिस की पैनी नजर, जारी किया सख्त एडवाइजरी

मौके पर ये रहे मौजूद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पत्नी, प्रेमी और मौत: प्रेम संबंध ने ली युवक की जान! पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *