न्यूज वेब खास: वन जीवों के संरक्षण के लिए बनेगी झारखंड वन नीति 2026, मसौदा तैयार करने के लिए प्रारूप समिति गठित

रांचीः अब राज्य सरकार वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन के साथ वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए झारखंड वन नीति, 2026 बनाएगी....

रांचीः अब राज्य सरकार वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन के साथ वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए झारखंड वन नीति, 2026 बनाएगी. इसका मसौदा तैयार करने के लिए प्रारूप समिति का गठन कर लिया गया है. समिति के अध्यक्ष आइएफएस दसेती वेंकटेश्वरलू होंगे. जबकि सदस्य के रूप में आइएफएस विजय शंकर दूबे, आइएफएस मौन प्रकाश, आइएफएस नीतीश कुमार और आइएफएस अविरूप सिन्हा को शामिल किया गया है. यह प्रारूप समिति झारखण्ड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से संबंधित वर्तमान में स्थापित अधिनियमों, नियमों,दिशा-निर्देशों व सुसंगत प्रावधानों तथा वर्तमान में विभाग हित में आवश्यकता के अनुरूप झारखंड वन नीति. 2026 का निर्धारण कर एक प्रस्ताव तैयार करेगी. यह प्रारूप समिति झारखण्ड राज्य की भौगोलिक, पर्यावरणीय, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वन, वनवासी, आदिवासी, स्थानीय समुदायों एवं वन्यजीवों का संरक्षण, संवर्धन, जैव विविधता संरक्षण तथा सतत् विकास से संबंधित नीति का प्रारूप तैयार करेगी. जिससे राज्य की वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों की पर्यावरणीय सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *