Click Here
Click Here
Click Here

गुमला जिले में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान जारी, अब तक 25 यूनिट रक्त संग्रहित

  गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशन में जिले में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान निरंतर जारी है.इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों,विशेषकर सिकल सेल...

 

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशन में जिले में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान निरंतर जारी है.इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों,विशेषकर सिकल सेल और थैलेसीमिया से पीड़ित रोगियों के लिए समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना है.

इस अभियान के तहत शनिवार को सदर अस्पताल,गुमला में जिला सर्विलांस पदाधिकारी,एमओआईसी ब्लड सेंटर के चिकित्सक,अन्य स्वास्थ्यकर्मी और स्वैच्छिक रक्तदाता उपस्थित रहे.इस शिविर में कुल 08 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया.

पूर्व में आयोजित शिविरों में 02 मार्च को सदर प्रखंड में 09 यूनिट,तथा 06 मार्च को पालकोट प्रखंड में 08 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था.इस प्रकार अब तक जिले में कुल 25 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया जा चुका है.

मार्च माह के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी निर्धारित तिथियों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे.कार्यक्रम के अनुसार ये तिथियाँ हैं:

09 मार्च – सिसई

11 मार्च – बसिया

13 मार्च – कामडारा

16 मार्च – बिशुनपुर

18 मार्च – भरनो

20 मार्च – चैनपुर

23 मार्च – घाघरा

25 मार्च – रायडीह

27 मार्च – डुमरी

30 मार्च – जारी प्रखंड(अभी नाम नहीं बताया गया प्रखंड)

उपायुक्त के निर्देशानुसार यह अभियान जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा.इसी कड़ी में आगामी मंगलवार को चंदाली स्थित समाहरणालय सभागार में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा. इसमें जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी स्वैच्छिक रूप से भाग लेकर इस जनहितकारी कार्य में योगदान देंगे.

उपायुक्त ने जिले के नागरिकों,विशेषकर युवाओं,स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक रक्तदान करके इस मानवीय अभियान को सफल बनाएं.उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देने का सबसे सरल और महान तरीका है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *