विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर हजारीबाग में भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्न, कार्यकर्ताओं को दिए गए आवश्यक निर्देश

Hazaribagh: सदर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम...

Hazaribagh: सदर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. वहीं हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री एवं एसआईआर संयोजक जयनारायण कुशवाहा ने किया. कार्यशाला में सभी मंडल अध्यक्ष, बीएलए-1, बीएलए-2, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

लोकतंत्र को सशक्त बनाने का अभियान: बाबूलाल

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा सूची में मौजूद त्रुटियों को समय रहते दूर करना है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

घर-घर संपर्क अभियान चलाने का आह्वान

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेगा. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण और अद्यतन कार्य लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का कार्य है. उन्होंने मंडल अध्यक्षों, बीएलए-2 एवं सभी कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आग्रह किया. साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं त्रुटियों को दूर करने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया.

आगामी रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने, मतदाता सूची को अधिक सुदृढ़ एवं त्रुटिरहित बनाने तथा संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा और जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया गया.

अभियान की सफलता का लिया संकल्प

कार्यशाला के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को सफल बनाने तथा मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया. भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान प्रभावी रूप से सफल होगा.

AlsoRead:मॉनसून से पहले एक्शन मोड में रांची नगर निगम, वार्ड-12 के बड़े नाले से निकली 50 ट्रैक्टर से अधिक गाद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *