मॉनसून से पहले एक्शन मोड में रांची नगर निगम, वार्ड-12 के बड़े नाले से निकली 50 ट्रैक्टर से अधिक गाद

Ranchi: आगामी मॉनसून को देखते हुए रांची नगर निगम ने जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं....

Ranchi: आगामी मॉनसून को देखते हुए रांची नगर निगम ने जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में वार्ड संख्या-12 के मौलाना आजाद कॉलोनी, गौस नगर, इलाही बक्स कॉलोनी और इदरीस कॉलोनी से होकर गुजरने वाले बड़े नाले की व्यापक सफाई कराई गई.

विशेष अभियान चलाकर हटाई गई गाद और झाड़ियां

विशेष अभियान के तहत नाले से 50 ट्रैक्टर से अधिक गाद निकाली गई. साथ ही नाले के भीतर और किनारों पर उगी झाड़ियों व घासों की कटाई कर पानी के बहाव में बाधा बन रहे अवरोधों को हटाया गया. निगम अधिकारियों के अनुसार इस सफाई अभियान से वर्षा के दौरान जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और आसपास के इलाकों में जलजमाव की आशंका काफी हद तक कम होगी.

शहरभर में चल रहा है नाला सफाई अभियान

रांची नगर निगम द्वारा मॉनसून पूर्व तैयारियों के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में नालों और नालियों की सफाई का अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि बारिश के मौसम में नागरिकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

ALSO READ: जंगलों में बसे लोगों को अधिकार दिलाना ही बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : जोबा माझी

निगम ने लोगों से मांगा सहयोग

निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नालों और नालियों में कचरा न फेंकें तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें. जल निकासी या नाली से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए नागरिक निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर संपर्क कर सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *