झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: सियासी दलों ने झोंकी ताकत, बीजेपी 21, कांग्रेस 17 और झामुमो ने 14 हजार से अधिक बीएलए किए नियुक्त

Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राज्य के मुख्य निर्वाचन...

Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को पत्र भेजकर विधानसभावार नियुक्त बूथ लेवल एजेंट की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया है. चुनाव आयोग की इस मुहिम में राजनीतिक दलों ने खासी दिलचस्पी दिखाई है और विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए अपने-अपने एजेंटों की सूची निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को सौंप दी है. सीईओ ने दलों की इस सक्रियता की सराहना करते हुए शेष बचे बूथों पर भी जल्द से जल्द नियुक्तियां पूरी करने की अपील की है.

वोटर लिस्ट को क्रिस्टल क्लियर बनाने में बीएलए की अहम भूमिका

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के मुताबिक, मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को बड़ी जिम्मेदारी निभानी है. इस प्रक्रिया में मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित और डुप्लिकेट मतदाताओं के नामों को चिन्हित कर सूची को पूरी तरह शुद्ध किया जाना है. एक सटीक और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के लिए बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए टू के बीच बेहतर समन्वय अनिवार्य है. सभी दल शत-प्रतिशत मतदान केंद्रों पर अपने एजेंट नियुक्त करें ताकि इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाया जा सके.

किस दल ने तैनात किए कितने योद्धा

भारतीय जनता पार्टी : 21,645 बीएलए
इंडियन नेशनल कांग्रेस : 17,479 बीएलए
झारखंड मुक्ति मोर्चा : 14,482 बीएलए
आजसू पार्टी : 2,967 बीएलए
राष्ट्रीय जनता दल : 2,765 बीएलए
बहुजन समाज पार्टी : 02 बीएलए

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *