बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक : सन्नी उरांव

पुण्यतिथि पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, करिका में छऊ नृत्य व मेले का आयोजन Chaibasa: बंदगांव प्रखंड के करिका गांव में...

  • पुण्यतिथि पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, करिका में छऊ नृत्य व मेले का आयोजन

Chaibasa: बंदगांव प्रखंड के करिका गांव में मंगलवार को वीर बिरसा मुंडा मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो नेता सन्नी उरांव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य जसफीन हमसाय, झामुमो नेता विवेक सिंह विक्की एवं मुखिया रजनी पुष्पा हेम्ब्रम उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सन्नी उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले महान जननायक थे. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का पूरा जीवन अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है. उनका जीवन आज भी युवाओं को अपने अधिकारों, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए प्रेरित करता है. आज झारखंड की पहचान पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा के नाम से होती है. जब दूसरे राज्यों के लोग झारखंड आते हैं तो गर्व से कहते हैं कि वे बिरसा मुंडा की धरती पर आए हैं. इसलिए नई पीढ़ी को उनके जीवन, विचारों और संघर्षों को जानना और समझना चाहिए. हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में न्याय, समानता और भाईचारे को मजबूत करना होगा. उन्होंने वीर बिरसा मेमोरियल क्लब से अपील करते हुए कहा कि पुण्यतिथि और शहादत दिवस जैसे आयोजनों को और भव्य रूप से मनाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान से परिचित हो सकें.

यह भी पढ़ें: झारखंड एटीएस ने पांच जिले में संगठित अपराधिक गिरोह से जुड़े 150 से ज्यादा संदिग्धों का लिस्ट किया तैयार

मौके पर मशाल जुलूस निकाला गया

इससे पूर्व भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर करिका के बरगद चौक से मशाल जुलूस निकाला गया, जो बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा. जुलूस के दौरान भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें, जय झारखंड एवं अन्य नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. वहीं स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक छऊ एवं आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में संरक्षक जदुराय मुंडरी, पूर्व अध्यक्ष कांडे मुंडा, गोपाल मुंडा, बिरसा मुंडू, हीरालाल प्रधान, लाम्बो मुंडू, डीड़ू मुंडू, प्रदीप बोदरा, गालू सांडी पुरती, जेटा मुंडा, कालीदास पुरती, सुखराम मुंडू, करकटा बगराय मुंडू, सिनु मुंडा, नंदलाल मुंडू, सावन पूर्ति, दसाय मुंडू, जुरा मुंडू, लोसा मुंडा, लेम्सा मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: मदरसा को लेकर जमकर हंगामा, भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *