Pakur: जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगारसी- अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क के मलीपाड़ा ढलान पर बारातियों से भरी बस पलट गई है. इस हादसे में 64 वर्षीय आलेन मुर्मू और 16 वर्षीय राजेश टुडू की मौत हो गई है. जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस और स्थानीय लोगों के मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं. सड़क हादसे में बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मिली जानकारी के अनुसार बारात सुंदरपहाड़ी से लौट रही थी. इसी दौरान मालीपाड़ा गांव के समीप बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार दो की मौत हो गई. जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया हैं. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं. साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

ALSO READ: चिनपाड़ा की दिव्यांग कामली को नहीं मिल रही सरकारी सुविधा, पेंशन भी उपलब्ध नहीं
