Bokaro: पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने बुधवार को नगर महिला थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की. साथ ही लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने महिला संबंधी मामलों के निष्पादन में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने पर विशेष बल दिया.
महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिए विशेष निर्देश
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शहर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधों की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से पिंक पेट्रोलिंग संचालित करने का निर्देश दिया.

शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश
एसपी ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पुलिस को हमेशा सतर्क रहना होगा. उन्होंने किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन का विश्वास बनाए रखने के निर्देश दिए.
ALSO READ : PM नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिए जामताड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
