गुमला के पालकोट में ‘आम उत्सव सह बागवानी मेला’ का भव्य आयोजन: उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन

Gumla: पालकोट प्रखंड में मनरेगा के तहत संचालित ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’ के अंतर्गत आम उत्सव सह बागवानी मेला का विधिवत उद्घाटन...

Gumla: पालकोट प्रखंड में मनरेगा के तहत संचालित ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’ के अंतर्गत आम उत्सव सह बागवानी मेला का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त गुमला अनिमेष रंजन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

बागवानी लाभुकों से सीधा संवाद और स्टॉल निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने आम बागवानी के प्रगतिशील लाभुकों और ग्रामीण किसानों से सीधा संवाद किया. उनकी समस्याओं को सुना और उनके अनुभवों को साझा किया. इस मेले में स्थानीय किसानों द्वारा 15 से अधिक विभिन्न प्रकार के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसका उप विकास आयुक्त ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर गहन निरीक्षण किया और किसानों के प्रयासों की सराहना की.

पालकोट सहकारी समिति का बेहतरीन प्रदर्शन

डीडीसी ने कार्यक्रम में ‘प्रदान’ (PRADAN) एवं जेएसएलपीएस (JSLPS) द्वारा संपोषित ‘कृषि बागवानी सहकारी समिति, पालकोट’ तथा ‘बसिया पालकोट फार्मर कंपनी’ के कार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा की. मंच से जानकारी दी गई कि पालकोट सहकारी समिति ने अब तक 209 मीट्रिक टन आम का सफलतापूर्वक बाजार व्यवस्था (Market Linkage) सुनिश्चित किया है, जिससे स्थानीय किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सका है.

प्रशासन हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध: उप विकास आयुक्त

इस विशेष अवसर पर उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण किसानों, प्रदान, जेएसएलपीएस और प्रखंड में कार्यरत सभी एफपीओ (FPO) की पीठ थपथपाई. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयासों को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव तकनीकी और प्रशासनिक मदद देने का पूरा भरोसा दिलाया.

AlsoRead:मनी लॉन्ड्रिंग केस: आर्किटेक्ट विनोद सिंह और राजकुमार पाहन की डिस्चार्ज याचिका खारिज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *