PM नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिए जामताड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना

Jamtara:भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में बुधवार को जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुलदेवी मां चंचला मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jamtara:भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में बुधवार को जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुलदेवी मां चंचला मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर खुशी जताई.

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि यह पूरे देश और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार उनके पद छोड़ने की अफवाह फैलाता रहा, लेकिन जनता के विश्वास और समर्थन ने मोदी जी को और मजबूत बनाया है. नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है. उनके प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मां चंचला मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा कार्यकर्ता मंदिरों में पूजा-अर्चना और हवन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की प्रार्थना कर रहे हैं. जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के लोकप्रिय और करिश्माई नेता हैं. उनके नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है और जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है.

ये लोग शामिल रहें 

मौके पर जिला महामंत्री अभय सिंह, कमलेश मंडल, भाजपा नेता दुबराज मंडल, सुनील हांसदा, राजेंद्र राउत, बालमुकुंद दास, जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, जिला मंत्री आभा आर्या, पिंटू गुप्ता, राम रतन मंडल, प्रवीण मिश्रा, लोकेश महतो, सुबोजीत मंडल, रमेश राउत, लखिन्द्र सिंह, रथु दास, ज्योति देवी, वंशीधर पांडेय, राकेश रवानी, ब्रजेश राउत, सपन महतो, मिथुन गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

AlsoRead:भाजपा चक्रधरपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *