अफसर नवाज पर फायरिंग मामले में USA मेड पिस्टल बरामद, अशफाक उर्फ बल्लू पहले ही जा चुका है जेल

Seraikela : चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में 02 जून को जमीन का काम करा रहे अफसर नवाज पर...

Seraikela : चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में 02 जून को जमीन का काम करा रहे अफसर नवाज पर जान मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है. पुलिस ने कांड के आरोपी मो. सलमान उर्फ जम्बो बच्चा को ओडिशा के बांगरीपोशी से गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त USA मेड 7.65 MM का पिस्टल भी बरामद किया गया है.

02 जून को हुई थी फायरिंग

बीते मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे कपाली ओपी अंतर्गत इस्लामनगर में जमीन का काम करा रहे अफसर नवाज पर जान मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी. इस संबंध में वादी अफसर नवाज के फर्दबयान पर चांडिल (कपाली ओपी) थाना कांड संख्या- 80/2026 दिनांक- 02.06.2026 धारा- 115(2)/126(2)/109/308(5)/3(5) BNS 2023 एवं 27 Arms Act के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था.

बल्लू पहले ही भेजा जा चुका है जेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने 05.06.2026 को कांड में शामिल प्राथमिकी अभियुक्त अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.

ओडिशा से हुई गिरफ्तारी

छापेमारी के क्रम में पुलिस ने कांड में शामिल दूसरे आरोपी मो. सलमान उर्फ जम्बो बच्चा, उम्र 34 वर्ष, पिता- मो. मौला अली, पता- रोड नं. 17, ओल्ड पुरुलिया रोड, थाना- आजादनगर, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को ओडिशा के बांगरीपोशी से गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त MADE IN USA अंकित 7.65 MM का पिस्टल बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में उपस्थापन के बाद मंडल कारा, सरायकेला भेजा जा रहा है. पुलिस के अनुसार आरोपी मो. सलमान उर्फ जम्बो बच्चा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ आजादनगर थाना कांड संख्या- 64/2023 दिनांक 05.07.2023 धारा- 414/34 भा.द.वि. एवं 25(1-B)(a)/26/35 Arms Act 1959 के तहत मामला दर्ज है.

छापामारी दल में शामिल थे

  • धीरंजन कुमार, प्रभारी, कपाली ओपी
  • हीरालाल मुंडू, पु.अ.नि. (अनुसंधानकर्ता), कपाली ओपी
  • आरक्षी 18 बिपुल कुमार तिवारी, टाईगर मोबाइल, कपाली ओपी
  • आरक्षी 172 दस्तगीर आलम, टाईगर मोबाइल, कपाली ओपी
  • तकनीकी शाखा कर्मी, सरायकेला-खरसावा

 

बरामदगी

  • MADE IN USA अंकित 7.65 MM का पिस्टल – 01

Also Read : कोडरमा : लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता, कहा – कमजोर वर्ग और युवाओं की आवाज है पार्टी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *