वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Ranchi: राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ बदसलूकी और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है. मुंडा चौक...

Ranchi: राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ बदसलूकी और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है. मुंडा चौक (सिरम टोली) के पास वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

वाहन चेकिंग के दौरान विवाद

जानकारी के अनुसार, चुटिया थाना क्षेत्र के मुंडा चौक के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने एक वाहन को रोककर पूछताछ और कागजातों की जांच करनी चाही. चेकिंग से नाराज होकर वाहन पर सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ बहस शुरू कर दी.

Also Read: भू – माफियाओं और जमीन दलालों से निपटने के लिए सरकार बनाए SOP : HC

ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों से मारपीट

बात इतनी बढ़ गई कि युवकों ने ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन पर हाथ उठा दिया और मारपीट शुरू कर दी. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में स्थानीय थाने की मदद से त्वरित कार्रवाई की गई.

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से ही दोनों आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकित कुमार (निवासी, अमरावती कॉलोनी, चुटिया) और मोहित कुमार (निवासी, कृष्णापुरी, चुटिया) के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *