सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, झारखंड में पूजा-अर्चना और जश्न

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री...

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस उपलब्धि पर झारखंड में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और विशेष अनुष्ठानों का आयोजन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रहित में उनके निरंतर नेतृत्व की कामना की गई.

मुड़मा में बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुड़मा स्थित राजी पहाड़ा जतरा शक्ति खूंटा में पाहन एवं सरना समाज के सम्मानित लोगों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की. उन्होंने राष्ट्र की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापित यह कीर्तिमान देशवासियों के अटूट विश्वास, समर्पण और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यह देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है.

पहाड़ी मंदिर में कर्मवीर सिंह ने किया जलाभिषेक

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची के पहाड़ी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की गई. कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है. उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री देशहित में इसी प्रकार निरंतर कार्य करते रहें.

ALSO READ: भू – माफियाओं और जमीन दलालों से निपटने के लिए सरकार बनाए SOP : HC

बोकारो में भी हुआ विशेष अनुष्ठान

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बोकारो के मामरकोदर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी नेतृत्व की कामना की. इस अवसर पर प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष राष्ट्रहित, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह कार्यकाल जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का एक प्रेरणादायक अध्याय है.

राज्यभर में मनाया गया उत्सव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापित इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को लेकर झारखंड के विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया. नेताओं ने इसे देश के लोकतांत्रिक इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व भारत को नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर कर रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *