तीन राज्यों के जेल में बंद रहा शातिर चोर को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर बरामद

Ranchi: रांची पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. यह चोर तीन राज्यों के अलग-अलग जेलों में बंद रह चुका...

Ranchi: रांची पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. यह चोर तीन राज्यों के अलग-अलग जेलों में बंद रह चुका है. यह झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. पुंदाग ओपी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोर संतोष कुमार राठौड़ को गिरफ्तार किया. पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले का रहने वाला है और वर्तमान में रांची के बरियातू इलाके में रह रहा था. पुलिस ने उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल, लगभग 90 ग्राम सोने के विभिन्न आभूषण, 450 ग्राम चांदी और नकदी बरामद की है. यह रात में बंद मकानों को निशाना बनाता था. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम बनाई. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले. फुटेज से पता चला कि आरोपी रात के 2 से 4 बजे के बीच चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. वह हमेशा काले रंग के कपड़े पहनता और अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट लगाकर रेकी करता था. पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुंदाग ओपी क्षेत्र में रात से लेकर सुबह तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. कटहल मोड़ से अरगोड़ा की तरफ आ रहे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो वह भागने लगा. पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पुंदाग ओपी क्षेत्र के एक बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी करने की बात कबूल की. इसके साथ ही उसने हजारीबाग से बाइक चोरी करने का अपराध भी स्वीकार किया.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: 19 साल बाद खुला अजय बर्मन हत्याकांड का राज, कोर्ट ने पुलिस की ‘मॉब लिंचिंग’ की झूठी थ्योरी को नकारा, पुलिस ने रची थी रंगदारी और बम की मनगढ़ंत कहानी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

तीन राज्यों के थानों में दर्ज हैं कई मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी रांची के अरगोड़ा, बरियातू, पुंदाग समेत अन्य थानों से जेल जा चुका है. इसके अलावा वह ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है.

यह भी पढ़ें: रांची: सदर थाना इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *