रांची: सदर थाना इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना इलाके में चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक युवक का नाम...

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना इलाके में चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक युवक का नाम आशीष बताया जा रहा है. वह तिरिल बस्ती का रहने वाला था. बताया जाता है कि खाने-पीने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद चाकूबाजी हुई. चाकूबाजी के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान हो गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस मामले में जो भी संलिप्त पाए जाएंगे उसकी गिरफ्तारी होगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट ने जमीन रिकॉर्ड में ऑनलाइन गड़बड़ियों पर जताई सख्त नाराजगी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *