रांची में होमगार्ड जवानों की नियुक्ति का मेरिट लिस्ट जारी,15 दिनों में दे सकते हैं आपत्ति

Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद रांची जिला में होमगार्ड की नियुक्ति के लिए ली गई परीक्षा का मेरिट...

Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद रांची जिला में होमगार्ड की नियुक्ति के लिए ली गई परीक्षा का मेरिट लिस्ट जारी कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने प्रखंडवार सफल अभ्यर्थियों का मेरिट लिस्ट जारी किया है. इसमें ग्रामीण और शहरी महिला और पुरुष होमगार्ड के लिए रिक्त पदों के आलोक में मेरिट लिस्ट तैयार की गई है. सभी प्रखंड के लिए महिला और पुरुष के अलग-अलग कट ऑफ मार्क्स निर्धारित किए गए हैं. शहरी क्षेत्र में गैर तकनीकी पुरुष कैटेगरी में कट ऑफ मार्क्स 27 और गैर तकनीकी महिला के लिए कट ऑफ मार्क्स 34 तय किया गया है. डीसी सह गृह रक्षक नवनामांकन समिति के अध्यक्ष मंजूनाथ भजंत्री ने जारी किए गए मेरिट लिस्ट पर किसी भी तरह की आपत्ति होने पर 15 दिनों के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि अभ्यर्थी भौतिक रूप से उपस्थित होकर स्व हस्ताक्षरित्र पावती एवं पहचान पत्र के साथ आपत्ति पंजी में अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे. साथ ही अपनी आपत्तियों का निराकरण प्राप्त करेंगे.

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दस्तावेज फर्जी पाए गए तो कटेगा नाम

डीसी ने कहा है कि मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी द्वारा समर्पित किए गए कोई भी दस्तावेज या प्रमाण पत्र फर्जी पाया जाता है तो संबंधित अभ्यर्थी की उम्मीदवारी तत्काल रद्द कर दी जाएगी. साथ ही जिस अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द होगी उसके ठीक नीचे के वरीयता क्रम में शामिल अभ्यर्थी को अवसर प्रदान किया जाएगा. मेधा सूची जारी होने के बाद आए आपत्तियों का निराकरण किए जाने के बाद प्रखंड द्वारा चयनित अभ्यार्थियों के चरित्र और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. इसके लिए अलग से सूचना प्रकाशित की जाएगी. मालूम हो कि हाई कोर्ट ने पिछले दिनों गृह रक्षक  की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाते हुए परीक्षा का परिणाम प्रकाशित करने का निर्देश दिया था.

Read Also: सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था पर HC सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *